

जमशेदपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी सिंह का निधन लम्बे विमारी के बाद अंतिम सांस टाटा मोटर्स अस्पताल में 22 अगस्त रविवार को लिये। स्व सी पी सिंह किताडीह ग्राम पंचायत के लम्बे समय तक मुखिया रहे। सिंहभूम जिला के पंचायत परिषद के वाईस चेयरमैन भी रहे। महान मजदूर नेता गोपेश्वर बाबु के टेल्को वर्कर्स यूनियन में संयुक्त सचिव रहे। जिला कांग्रेस कमिटी के प्रख्यात नेता भी रहे। स्व सी पी सिंह को पी सी सड़क निर्माण का जनक के रूप में जाना जाता है। ये अपने पिछे चार पुत्र व चार पुत्री को छोड़ गये है। इनके द्वितीय सुपुत्र जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद है। अंतिम संस्कार के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि दिनांक 23 अगस्त सोमवार को सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन, श्रद्धांजली देने, कांग्रेस पार्टी का झण्डा जिलाध्यक्ष व वरीय नेताओं के द्वारा ओढाया जाएगा एवं कांग्रेसजन सलामी दे कर अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद पार्वती घाट बिष्टूपुर में अंतिम संस्कार सम्पन्न होगा।
