खबरjamshedpur-congress-pays-homage-to-baiju-mukhi-जमशेदपुर कांग्रेस ने दी अपने नेता बैजू मुखी को अंतिम विदाई, तिलक...
spot_img

jamshedpur-congress-pays-homage-to-baiju-mukhi-जमशेदपुर कांग्रेस ने दी अपने नेता बैजू मुखी को अंतिम विदाई, तिलक पुस्तकालय से लेकर पार्वती घाट तक लगा नारा-जब तक सूरज चांद रहेगा, बैजू मुखी का नाम रहेगा

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बैजू मुखी का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. मंगलवार को उनका इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. उनका अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में किया गया. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय तिलक पुस्तकालय ले जाया गया, जहां पहुंचते ही कांग्रेसजनो ने बैजू मुखी अमर रहे का नारा लगाया. (नीचे पूरी खबर पढें)

जमशेदपुर के जिलाध्यक्ष बिजय खां एवं वरीय नेताओं ने पार्थिव शरीर की आगवानी की. सर्वप्रथम जिला कांग्रेस के तरफ से जिलाध्यक्ष बिजय खां ने पुष्प अर्पित किया. पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झण्डा जिलाध्यक्ष बिजय खां, पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार झा ऊर्फ नट्टू झा, जोनल कोऑडिनेटर अशोक चौधरी, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान कोऑडिनेटर अनुशासन समिति ने प्रदान किया. जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से उनको अंतिम सलामी दी. श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया. (नीचे पूरी खबर पढें)

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से स्वर्गीय बैजू मुखी के परिवार को संवेदना प्रकट किया. साथ ही प्रार्थना किया कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें.
कार्यक्रम में जोसाई मार्डी, केके शुक्ला, आनंद बिहारी दुबे, आनंदमय पात्रा, जम्मी भाष्कर, अतुल गुप्ता, संजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, सुदर्शन तिवारी, राज किशोर यादव, ओम प्रकाश उपाध्याय, नन्दलाल सिंह, अभिजीत सिंह, सुनील झा ऊर्फ बबुआ झा, अशोक सिंह, रमण खान, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, परविंदर सिंह, मो नौशाद, हीरालाल दास, माननीय सिंह, रामस्वरूप यादव, मुन्ना सिंह, ज्योति मिश्रा, अमित प्रसाद, राकेश जयसवाल, जेसी महंती, दिनेश पोद्दार सहित कांग्रेसजन शामिल हुए. इसके बाद यहां से शव को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading