खबरJamshedpur congress seva dal : अरविंद साहू बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस...
spot_img

Jamshedpur congress seva dal : अरविंद साहू बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सेवा दल के चेयरमैन, प्रदेश चेयरमैन नेली नाथन ने अरविंद को सौंपा नियुक्ति पत्र

राशिफल

जमशेदपुर : प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की चेयरमैन नेली नाथन ने कांग्रेस नेता अरविंद साहू को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सेवा दल का चेयरमैन नियुक्त किया है. प्रदेश कार्यालय रांची में चेयरमैन नेली नाथन ने अरविंद साहू को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंप कर इसकी विधिवत घोषणा की. साथ ही उन्हें जिले में संगठन को मजबूत करने एवं एक माह में जिला व प्रखण्ड कमेटी की घोषणा करने की जिम्मेवारी सौंपी है. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सेवा दल के चेयरमैन बनाये जाने पर अरविंद साहू ने प्रदेश की चेयरमैन नेली नाथन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दूबे के प्रति आभार प्रकट किया है एवं कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने व कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading