Jamshedpur congress- झारखंड में शनिवार से कांग्रेस शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, जमशेदपुर से 150 कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे साहिबगंज

राशिफल

जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन के उपरांत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने जा रही हैं, झारखंड राज्य में शनिवार से इसकी शुरुवात होगी, जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे. बता दें कि इस अभियान की शुरुआत राज्य के साहिबगंज जिले से होने जा रही हैं जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित होकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे. जमशेदपुर से करीब 150 कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता साहिबगंज पहुंचकर इस अभियान में शामिल होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इस बाबत कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि पार्टी ने जन समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करने के लक्ष्य को लेकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने जा रही हैं. प्रत्येक बूथ स्तर पर इस अभियान को चलाया जायेगा और पूर्वी सिंहभूम जिला में जिला कांग्रेस ने इस अभियान को पूर्ण करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान दी गई.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!