खबरJamshedpur : सीपी सिंह फैन्स क्लब ने सीपी सिंह के जन्मदिन पर...
spot_img

Jamshedpur : सीपी सिंह फैन्स क्लब ने सीपी सिंह के जन्मदिन पर काटे केक, बांटे कम्बल, फल, मिठाइयां व भोजन समाग्री

राशिफल

  • वीडियो कॉल पर पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने सभी के प्रति जताया आभार, दी नव वर्ष और मकर सक्रांति की बधाई व शुभकामनाएं

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं रांची से छह बार के विधायक सीपी सिंह का जन्मदिन जमशेदपुर में सीपी सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष लालचंद सिंह के नेतृत्व में बाराद्वारी ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के बीच केक काट कर मनाया गया. इस दौरान ओल्ड एज होम वासियों के बीच फल एवं भोजन का वितरण भी किया गया. साथ ही श्रीश्री उमेश्वर नाथ मंदिर में गरीबों के बीच कंबल वितरण कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामनां की गई. इसमें भाजपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, हिंदू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष बलबीर मंडल विशेष रूप से शामिल हुए इस। अवसर पर सभी ने सीपी सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवम यशस्वी होने की कामना की. पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने भी वीडियो कॉल के मध्य से सभी से बात की एवम शुभकामनाएं स्वीकार की। (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विनोद सिंह ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ एवं सर्वसुलभ सीपी सिंह जैसे नेता का जनाधार उनकी लोकप्रियता, उनके व्यवहार एवं कुशल समाजिक कार्यों के द्वारा पूरे झारखंड की जनता में लोकप्रिय हैं. कन्हैया सिंह ने कहा कि आज बहुत ही हर्ष का विषय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और अपने अभिभावक का जन्मदिन जमशेदपुर में हम लोग मना रहे हैं. इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व मीडिया प्रभारी अमर सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री शैलेश गुप्ता, कौशिक सवैया, जितेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, ऋषभ सिंह, गणेश दुबे, विनय सिंह, देवानंद झा, संजय सिंह, सुमन सांडिल्य, रणजीत सिंह, विकास गुप्ता समेत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading