जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार को सीपी सिंह फैंस क्लब की ओर से पूर्व मंत्री व रांची के विधायक सीपी सिंह का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर क्लब की ओर से जमशेदपुर में ओल्ड एज होम में फल तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. लालचंद सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान क्लब की ओर से सीपी सिंह के दीर्घायु व यशस्वी होने की कामना की गयी. कार्यक्रम में क्लब के अमर सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]