खबरJamshedpur : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं लाल बिल्डिंग से घाघीडीह जेल...
spot_img

Jamshedpur : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं लाल बिल्डिंग से घाघीडीह जेल तक सड़क निर्माण के लिए 20 जून को डीसी ऑफिस घेराव : सुबोध झा

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित कीताडीह दादी बागान में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने एवं लाल बिल्डिंग से घाघीडीह जेल तक अत्यंत जर्जर सड़क का निर्माण की मांग को लेकर एक सभा हुई। सभा की अध्यक्षता करते हुए बागबेड़ा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष सह संरक्षक सुबोध झा ने बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना की विस्तृत जानकारी लोगों के समक्ष रखी। सुबोध झा ने कहा कि पानी के लिए जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा को सरकार के आदेश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चीफ इंजीनियर सुरेश प्रसाद एवं अधीक्षक अभियंता शिशिर सोरेन ने बुंडू में रोककर लिखित आश्वासन दिया था। उन्होंने आश्वस्त किय था कि तीन महीने के अंदर बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य हो जायेगा और मार्च 2023 तक घर-घर पानी दे दिया जायेगा‌। लेकिन तीन महीना बीतने को है और सरकार व विभाग के द्वारा जो वादा आंदोलनकारियों के साथ हुआ था उसकी शुरुआत तक नहीं की गयी है। इसी मामले को लेकर बड़े पैमाने पर जन आंदोलन की तैयारी की गयी है। (नीचे भी पढ़ें)

सुबोध झा ने कहा कि इस बार सड़क पर उतरेगी और जब तक बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से बागबेड़ा, कीताडीह, करनडीह, घाघीडीह एवं रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों पाइप लाइन से पानी घर-घर प्राप्त नहीं हो जाता है, आंदोलन जारी रहेगा। पानी और सड़क, इन दोनों मांगों को लेकर आगामी 20 जून को डीसी ऑफिस का घेराव किया जाएगा।। उसके बाद भी अगर कार्य शुरू नहीं किया गया तो जमशेदपुर से दिल्ली तक पदयात्रा कर प्रधानमंत्री से गुहार लगाएंगे और हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की जायेगी। सभा का संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव ने किया‌। (नीचे भी पढ़ें)

सभा में संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष छोट राय मुर्मू, कृष्णा चंद पात्रो, बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह, संजीव सिंह, रमेश यादव, विजय कुमार, शिव नाथ पांडे ने अपने विचार रखे। सभा में जयप्रकाश नारायण, रूप नारायण भगत, प्रेमनाथ यादव, संजीव ठाकुर, अजय नारायण झा, संजय सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, श्वेता कुमारी, गुड्डू कुमारी सिंह, एमएन सिंह, अशोक यादव, रूप नारायण यादव, संजीव सिंह, रघुनाथ चौधरी, चरण विजय कुमार, विश्वजीत पात्रो, अखिलेश राय, निरंजन सिंह, उमेश सिंह, रामेश्वर पांडे, संतोष कुमार, मनीष झा, किशोर कुमार, शशि मिश्रा, बिपिन बिहारी सिंह, नाथ पांडे, सविता मुर्मू, अकलू टुडू समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading