खबरjamshedpur-district-administration-जमशेदपुर के डीडीसी सेवानिवृत, दी गयी विदाई, जबरदस्त रहा सरकारी कार्यकाल
spot_img

jamshedpur-district-administration-जमशेदपुर के डीडीसी सेवानिवृत, दी गयी विदाई, जबरदस्त रहा सरकारी कार्यकाल

राशिफल

जमशेदपुर केे डीसी रविशंकर शुक्ला के साथ सेवानिवृत डीडीसी बी महेश्वरी और जिला आपूर्ति कार्यालय की प्रधान लिपिक कावेरी बनर्जी भी रिटायर.


जमशेदपुर : जमशेदपुर में पदस्थापित उपविकास आयुक्त विश्वनाथ महेश्वरी सेवानिवृत हो गये. उनको विदाई समारोह आयोजित की गयी. जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रमम के दौरान उनको उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी. उप-विकास आयुक्त बी महेश्वरी 1991 में प्राशानिक सेवा में आए. बिहार के लखीसराय में जन्में की प्रारंभिक पढ़ाई पुरानी बाजार, लखीसराय स्थित सरकारी विद्यालय से हुई. केआरके उच्च विद्यालय, लखीसराय से माध्यमिक एवं 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की जबकि पटना विश्वविद्यालय से विज्ञान में इंटरमीडियट, जंतू विज्ञान में बीएससी ऑनर्स(फर्स्ट क्लास सेकंड) एवं एमएससी(फर्स्ट क्लास फर्स्ट) की परीक्षा प ास की. उनकी पत्नी मंजू महेश्वरी है जबकि दो बेटियां है. वे पहली बार बालूमाथ लातेहार के सीडीपीओ बनाये गये. इसके बाद वे प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी, उचकागांव/फुलवरिया(गोपालगंज), सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी,राजस्व विभाग, रांची, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेड़ो, कार्यपालक दंडाधिकारी, जमशेदपुर तथा अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगरपालिका, कार्यपालक दंडाधिकारी, गुमला, प्रशासी पदाधिकारी, एनआरएचएम, स्वास्थ्य विभाग, डीसीएलआर, बोकारो, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, सिमडेगा, इसके बाद फरवरी 2018 से लेकर 31जनवरी 2020 तक उप-विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम काम किया. जिला आपूर्ति कार्यालय की प्रधान लिपिक कावेरी बनर्जी को भी सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई. उपायुक्त द्वारा उन्हे शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पूरा समाहरणालय परिवार उपस्थित था.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading