
जमशेदपुर : डिमना लेक हलुदबनी पंचायत अंतर्गत हिंदू युवा वाहिनी जिला कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी संतोष झा उपस्थित थे। बैठक में जिला कमेटी का विस्तार किया गया एवं 15 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिला कमेटी का विस्तार करते हुए दिलीप साहू एवं देवाशीष चौधरी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अरुण शुक्ला को जिला लीगल सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसमें 15 मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद ओझा-बिष्टुपुर, अमित गिरि-सोनारी, राजू मलिक-कदमा, सुधीर सिंह-मानगो, मनोज गुप्ता-उलीडीह, सूरज कुमार-एमजीएम, पप्पू श्रीवास्तव-आजादनगर, राजा चौधरी-बरीडीह, विनीत सिंह-गोविन्दपुर, राकेश प्रमाणिक-गोलमुरी, अमित गौतम-बर्मामाइंस, आदर्श सिंह-जुगसलाई, गौरंग रावत-बागबेड़ा, दीपांकर चक्रवर्ती-परसुडीह, दीपक कुमार सिंह-सुंदरनगर के नामों की घोषणा की गयी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल किशोर, उमा सिंह, जिला मंत्री विशाल सिंह, जिला आईटी सेल प्रभारी सुधीर चौधरी, मानगो नगरपालिका के अध्यक्ष आकाश तारा और 15 मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सत्येंद्र पांडे, राज सिंह, अमर कुमार, नवीन मिश्रा एवं वाहिनी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।