खबरjamshedpur-diwali-bazaar-जमशेदपुर में 32 स्थानों पर लगेगा पटाखा का बाजार, जानें कहां-कहां खुले...
spot_img

jamshedpur-diwali-bazaar-जमशेदपुर में 32 स्थानों पर लगेगा पटाखा का बाजार, जानें कहां-कहां खुले मैदान में लगेगा इस साल पटाखा बाजार

राशिफल

जमशेदपुर : दिवाली के मौके पर जमशेदपुर के लौहनगरी में अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस बार भी पटाखा बाजार लगाया जायेगा. खुले मैदान में ही इसको लगाया जायेगा, जिसको लेकर एक सूची जारी कर दी गयी है. जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद एरिया के अलावा पोटका अंचल, घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर खुले मैदान में ही पटाखों की बिक्री होगी. इसके तहत कई मैदानों का चयन किया गया है.
इन मैदानों में लगाया जायेगा पटाखा बाजार
जमशेदपुर अक्षेस-राम मंदिर मैदान सोनारी, गणेश पूजा मैदान कदमा, जी टाउन मैदान बिष्टुपुर, गोलमुरी सर्कस मैदान गोलमुरी, सबुज कल्याण संघ के सामने टेल्को, एन टाइप दुर्गापूजा मैदान टेल्को, संडे मार्केट बिरसानगर, दुर्गापूजा मैदान बारीडीह, फुटबॉल मैदान बागुनहातु, गड्ढा मैदान सिदगोड़ा, श्रम कार्यालय के पीछे का मैदान सीतारामडेरा, हरिजन हाई स्कूल के सामने का मैदान भालुबासा, आमबगान मैदान साकची.
पोटका अंचल-कुलडीहा फुटबॉल मैदान, प्रखंड परिसर के पीछे फुटबॉल मैदान, बकरी हाट बाजार, हाता चौक, दुर्गा मंदिर के सामने
जुगसलाई नगर परिषद-टाटा पिगमेंट गेट के पास स्थित नव निर्मित पार्क के बगल में
मानगो नगर निगम-गांधी मैदान
धालभूमगढ़ अंचल-नरसिंहगढ़ हाट के समीप मैदान, धालभूमगढ़ दुर्गा मंदिर के समीप मैदान
बहरागोड़ा अंचल-मौजा-ईचडाशोल के लोक निर्माण विभाग का मैदान
चाकुलिया अंचल-मौजा-चाकुलिया, खाता नंबर 882, प्लाट नंबर 983 अनाबाद जमीन का किस्म-पुरानी परती वाला मैदान
घाटशिला अंचल-राजस्टेट मैदान घाटशिला, इंदरा मार्केट मैदान घाटशिला, दाहीगोड़ा सर्कल मैदान घाटशिला, बारी मैदान मऊभंडार, आंचलिक फुटबॉल मैदान महुलिया
मुसाबनी अंचल-मुसाबनी मैदान, माइंस स्कूल के बगल वाला मैदान, जादूगोड़ा मार्केट सेंटर वाला मैदान

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!