खबरJamshedpur : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर डायमंड की अध्यक्ष बनीं डॉ कविता...
spot_img

Jamshedpur : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर डायमंड की अध्यक्ष बनीं डॉ कविता परमार

राशिफल

जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने एक नया क्लब लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर डायमंड का स्पॉन्सर किया, जिसकी प्रेसिडेंट डॉ कविता परमार, सेक्रेटरी संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनुराधा चौधरी और डॉ किशोर ओझा को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया है। डॉ अनिता शर्मा तथा संजय सिंह उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। क्लब का इंस्टालेशन समारोह मिलानी हॉल बिष्टुपुर में सम्पन्न हुआ। क्लब के इंस्टालेशन के लिए रांची से जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार आए थे। इंडक्शन पूर्व जिलापाल नलिनी मुखर्जी ने कराया। इंस्टालेशन एरिया लीडर राजीव लोचन ने शपथ दिलायी। पूर्व जिलापाल कंचन सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर थीं। उन्होंने नए सदस्यों को लायंस क्लब के बारे में जानकारी दी। (नीचे भी पढ़ें)

डॉ रघुमोनी ने सभी का स्वागत किया। फर्स्ट लेडी शुभ्रा मजूमदर ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए नए सदस्यों को बधाई दी। फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विवेक चौधरी और पूर्व जिलापाल आनंद चौधरी ने भी अपनी शुभकामना प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन रीजन चेयरपर्सन पूरबी घोष ने और धन्यवाद ज्ञापन सेक्रेटरी संजय कुमार सिंह ने किया। विभिन्न क्लब के प्रेसिडेंट और सदस्य समारोह में शामिल हुए। समारोह में जोन चेयरपर्सन पलाश कांति हाजरा और अस्तोता दासगुप्ता, सीमा बाजपेई, केटी भटेना, केटी मालेगांवाला उपस्थित थीं। डायमंड की डॉ अनिता शर्मा, बासब चौधरी, संजय सिंह, नंदिनी सरकार, दिव्या तन्ना, कृष्ण भुइया, प्रशांत श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस क्लब के गठन में रीजन चेयरपर्सन पूरबी घोष का अहम योगदान रहा।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading