खबरjamshedpur-durga-puja-kendriya-samity-जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के विवाद का पटाक्षेप, समिति पूर्ववत करेगा...
spot_img

jamshedpur-durga-puja-kendriya-samity-जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के विवाद का पटाक्षेप, समिति पूर्ववत करेगा काम, आशुतोष कार्यकारी रहेंगे, अरुण रहेंगे सचिव, अध्यक्ष बने रहेंगे चंद्रनाथ बनर्जी और महासचिव रामबाबू रहेंगे, निष्कासन के सारे फैसले रद्द

राशिफल

संयुक्त रुप से बैठक करते पदाधिकारी.

जमशेदपुर : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के विवाद का पटाक्षेप हो गया है. समिति के विवाद के बीच अध्यक्ष चन्द्र नाथ बनर्जी और महासचिव रामबाबू सिंह और उनके समर्थकों के बीच वार्ता हुई. इस वार्ता के दौरान एक साथ जिस तरह समिति का संचालन किया जाता था, उसी तरह से समिति का संचालन किया जाता रहेगा, यह तय किया गया है. इसके तहत अध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी और महासचिव रामबाबू सिंह जबकि आशुतोष सिंह कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव के पद पर अरुण सिंह बने रहेंगे. इस बैठक में फैसला होने के बाद अध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर हमला बोला और कहा कि इस विवाद का लाभ प्रशासन उठाने की कोशिश कर रहा है, जो गलत है. बयान के मुताबिक, जमशेदपुर मे इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन कोविड 19 के नियमों का पालन एवं सरकार के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा परंतु दुर्गा पूजा के मद्देनजर सरकार द्वारा नियमों मे धार्मिक रूप से कुछ विसंगतियां है, जिसके चलते दुर्गा पूजा आयोजकों मे नाराज़गी है. जमशेदपुर जिला प्रशासन दुर्गा पूजा के गाइडलाइन के आड मे कठोरता न दिखाए बल्कि हिन्दूओ के धार्मिक भावनाओं को समझते हुए नरमी के साथ शांति पूर्वक दुर्गा पूजा का आयोजन संपादित कराने की कोशिश करें. जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति जिला प्रशासन एंव सभी दुर्गा पूजा समितियों के साथ तालमेल बैठाते हुए इस बर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन को संपादित कराना चाहती है. जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति सदस्यों मे उत्पन्न विवाद के चलते जमशेदपुर में सभी दुर्गा पूजा समितियों, हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं मे काफी कोलाहल उत्पन्न होने लगा था और इसका फायदा जिला प्रशासन भी उठाने लगी थी क्योकि जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति जमशेदपुर में होने वाले दुर्गा पूजा आयोजन के साथ सभी सार्वजनिक पूजाओं मे अपनी भागीदारी 97 वर्षो से निभाते आ रही है. इतनी पुरानी एवं इतनी बड़ी संगठन में विवाद उत्पन्न होने से जमशेदपुर होने वाले सभी सार्वजनिक पूजाओं पर इसका असर पड़ेगा. जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर के सभी दुर्गा पूजा समितियों एवं हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं के भावनाओ का आदर करते हुए अपने सारे विवादो को खत्म करने का निर्णय लेती है और पहले से अधिक मजबूती एवं समर्पण के साथ सभी सार्वजनिक पूजाओं मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लेती है. इन लोगों ने कहा है कि विगत कुछ दिनो से समिति के पदाधिकारी एक दूसरे पर जो भी आरोप प्रत्यारोप लगाकर एक दूसरे को निष्कासन करने की जो भी घोषणा की गई थी उसे रद्द कर दिया गया है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading