जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह ने एक बयान जारी कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि सरकार अब शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति दे। उन्होंने शिक्षा मंत्री का भी इस विषय पर ध्यान आकृष्ट कराया है और सभी को इस विषय पर मंथन करने का आग्रह किया है। पिछले वर्ष से ही सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। शिक्षा जगत को कोरोना वायरस से सबसे बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा है कि ऑनलाइन क्लासेस चल रही है लेकिन बच्चों का विद्यालय, महाविद्यालय जाकर शिक्षा प्राप्त करना एक अलग ही अनुभव है। मोबाइल के द्वारा शिक्षा ग्रहण करना बच्चों के लिए उतना फलदायक नहीं है। छात्र भी अब इस तरह के जीवन से उब गए हैं। मंजू सिंह ने सरकार से कहा है कि कोरोना के सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालयों और महाविद्यालयों को खोलने का आदेश दिया जाये अथवा कम से कम नौवीं कक्षा से ऊपर विद्यालय को खोलने की अनुमति प्रदान करें। शिक्षा का संबंध सीधे देश के विकास से हैं। बहुत से तकनीकी कॉलेज भी बंद हैं उन्हें भी खोलने पर मुख्यमंत्री विचार करें। छोटे शहरों में स्थित संस्थानों का बहुत बुरा हाल है। भारत जैसे युवा देश जिसमें छात्रों की संख्या इतनी अधिक है यह स्थिति चिंताजनक है। वर्तमान प्रणाली से कई परिवार जन मानसिक तनाव की स्थिति में आ गए हैं। छात्र घरों में कैद हैं, जिससे सामाजिक दूरी बना रहे हैं। अतः आज सरकार, समाज और संस्थान सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
Jamshedpur : कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छात्रों के शिक्षण संस्थान खोले जाएं : मंजू सिंह
[metaslider id=15963 cssclass=””]