
जमशेदपुर : ईद-उल-फित्र यानी ईद को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है. इसको लेकर मसजिदों में नमाज की तैयारी शुरू हो चुकी है. 3 मई मंगलवार को ईद मनायी जायेगी. इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. जमशेदपुर में खास तौर पर तैयारियां चल रही है. जिला प्रशासन और पुलिस भी इसको लेकर तैयारी कर चुकी है. मुस्लिम धर्मांवलंबियों द्वारा भी इसको लेकर तैयारियां की गयी है. 3 मई को होने वाले ईद को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गयी है, जो मसजिदों में नमाज अदा करने के लिए होगी. मसजिदों और ईदगाह मैदान में ईद की विशेष नमाज अदा की जायेगी. एक माह के रमजान के पूरा होने के बाद ईद मनायी जा रही है. 1 मई को 29 का चांद नहीं दिखा, जिस कारण 2 मई को ईद नहीं मनायी गयी. चांद नहीं दिखा तो तीज का चांद मानते हुए 3 मई को ईंद मनायी जायेगी. आपको बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर में 29 या 30 का माह माना जाता है. ईद तीन मई को होगा, जिसके तहत जमशेदपुर के मसजिदों में समय निश्चित किया जा चुका है. जब भी हो, लेकिन सबसे पहले नमाज मानगो बावनगोड़ा चौक मस्जिद ए मोहम्मदी में पढ़ी जायेगी, जो सुबह 5.45 बजे होगी जबकि अंत में बागबेड़ा महवारी शाहबाबा दरगार में होगी. गर्मी को देखते हुए मसजिदों में सुबह 8 बजे तक नमाज पढ़ी जायेगी.
इन ईदगाहों में भी है तैयारी
बर्मामाइंस ईदगाह: सुबह 8.00 बजे
जुगसलाई ईदगाह: सुबह 8.00 बजे
धतकीडीह ईदगाह : सुबह 7.15 बजे
मानगो आजादनगर ईदगाह: सुबह 8.15 बजे
साकची आमबागान ईदगाह: सुबह 8.15 बजे
बागबेड़ा महवारी शाह बाबा दरगाह ईदगाह: सुबह 8.30 बजे
मस्जिदों में ईद की नमाज़ का वक्त (समय)
साकची मस्जिद रहमान: सुबह 7.15 बजे
साकची जामा मस्जिद: सुबह 7.30 बजे
साकची आमबगान मस्जिद: सुबह 8.15 बजे
जुगसलाई जाम-ए-मस्जिद : सुबह 7.30 बजे
जुगसलाई गरीब नवाज मस्जिद : सुबह 7.00 बजे
जुगसलाई मस्जिद-ए-नबिहान: सुबह 7.00 बजे
जुगसलाई मस्जिद-ए- मेराज: सुबह 7.15 बजे
जुगसलाई नूरी मस्जिद: सुबह 7.30 बजे
जुगसलाई मस्जिद – सुबह 6:15 बजे
मस्जिद ए अक्सा कीताडीह : सुबह 7.30 बजे
धतकीडीह बड़ी मस्जिद सुबह:7:45 बजे
शास्त्रीनगर सल्फियां मस्जिद सुबह :7:00 बजे
शास्त्री नगर फारुकी मस्जिद सुबह: 7:15 बजे
बिष्टुपुर जामा मस्जिद सुबह : 7:00 बजे
टेल्को मस्जिद – सुबह 6:00 बजे
मानगो ज़ाकिरनागर नूरानी मस्जिद: सुबह 8:00 बजे
मानगो बागानशाही साबरी मस्जिद : सुबह 7.54 बजे
मानगो बारी मस्जिद मानगो : सुबह 8.00 बजे
मानगो मुंशी मोहल्ला मस्जिद: सुबह 8 .00 बजे
मानगो जाकिर नगर शिया मस्जिद:सुबह 8.00बजे
मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 13 हमजा मस्जिद: सुबह 7. 30 बजे
मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 साबरी मस्जिद: सुबह 8.00 बजे
मानगो अबुज़र गिफ़री दंगाडीह (अलबेला गार्डन) – सुबह 6:00 बजे
मानगो मस्जिद ए मुहम्मदी : सुबह 5.45 बजे
मानगो जामा मस्जिद अहलेहदीस: सुबह 6.30 बजे
मानगो जवाहर नगर मस्जिद ए अक्सा – सुबह 6:15 बजे
मानगो कपाली अहलेहदीस- सुबह 5:40 बजे
मानगो चेपा पुल सल्फिया मस्जिद – सुबह 6:00 बजे