खबरJamshedpur : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया सेना दिवस, देश के...
spot_img

Jamshedpur : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया सेना दिवस, देश के लिए बलिदान करने वाले शहीद सैनिक याद किये गये

राशिफल

जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से गोलमुरी शहीद स्थल पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत क्रीडा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार ने अमर जवान स्मारक पर दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर की। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक और उनके परिवार के लोग, समाज में कार्य करने वाले सामाजिक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने लोगों को भारतीय सेना दिवस की बधाई दी और पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यों को सराहा। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों को भारतीय सैनिकों के गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराया और जिन सैनिकों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान किया उनको नमन किया। कार्यक्रम के आरंभ में महामंत्री अनिल सिन्हा ने कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए उपस्थित अन्य लोगों का परिचय कराया। उपस्थित सैनिकों को संगठन के अध्यक्ष तापस मजूमदार ने भी संबोधित किया और प्रथम जनरल केएम करियप्पा के साथ सभी सैनिकों एवं अधिकारियों को याद किया, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल सिन्हा ने किया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन योगेश्वर नंद सिंह ने किया। कार्यक्रम में राम, पंकज शर्मा, कारगिल युद्धवीर जसबीर सिंह, दयानंद सिंह, नरेश स्वैन, सुशील श्रीवास्तव, नीरज, केएम सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, सिद्धनाथ सिंह, विनय यादव, समेत लगभग 75 पूर्व सैनिक उपस्थित थे। सभी लोगों ने अपने संस्थापक सदस्य वरुण कुमार के कुशल स्वास्थ्य की भी कामना की.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading