जमशेदपुर : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी ने प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए संगीता तिवारी को निदेशक झारखंड, शशि आचार्या को महामंत्री, विद्या प्रकाश पाण्डेय को संयुक्त महामंत्री, जय शर्मा उर्फ मृत्युंजय कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष तथा संजय कुमार को सचिव मनोनीत किया है। वहीं सरायकेला-खरसावां की जिला अध्यक्ष सुजाता सिंह के साथ 20 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। धनबाद जिला अध्यक्ष बसंत कुमार राम, महामंत्री राजेश कुमार पासवान, उपाध्यक्ष राधा देवी और मैनुद्दीन अंसारी को बनाया गया है। बोकारो जिलाध्यक्ष मर्जिना खातून महामंत्री अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, सचिव अशोक कुमार को बनाया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रजिया बेगम सहित 10 पदाधिकारियों को जिला में शामिल किया गया है। नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी, निदेशक संगीता तिवारी को जय शर्मा, शशि आचार्या, रजिया बेगम, सुजाता सिंह, मर्जिना खातून, बसंत कुमार राम, विद्या प्रकाश पाण्डेय, अखिलेश प्रसाद, अरविंद कुमार समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है.
Jamshedpur : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की झारखंड प्रदेश कमेटी का विस्तार, संगीता तिवारी प्रदेश कमेटी की निदेशक व रजिया बेगम पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बनीं
[metaslider id=15963 cssclass=””]