खबरJamshedpur-Eye-Camp : रेड क्रॉस सोसाइटी का 596वां नेत्र शिविर आरंभ, 180 रोगियों...
spot_img

Jamshedpur-Eye-Camp : रेड क्रॉस सोसाइटी का 596वां नेत्र शिविर आरंभ, 180 रोगियों की आंखों की हुई जांच, 25 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन, Plasma-donation : 230 प्लाज्मा डोनेशन पूरे, टाटा स्टील जी ब्लास्ट फर्नेस कर्मी रबिंद्र नाथ महतो ने किया तीसरी बार प्लाज्मा दान

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान के तहत 596वां नेत्र शिविर का शुभारंभ यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में हुआ। समाजसेवी संस्था जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर के पहले दिन जांच सत्र में 180 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की गयी, जिसमें 55 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया गया, किन्तु कोविड-19 गाईडलाईन के अनुपालन कारण सिर्फ 25 नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। इन रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। आज नेत्र जांच के अवसर पर राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट से विश्वजीत, रेड क्रॉस कार्यकर्ता ओमप्रकाश साहू, रवि सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

प्लाज्मा डोनेशन में 230 डोनेशन पूरे
जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक से संयुक्त प्रयास से कोविड-19 मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किये गये कॉन्वॉलसेन्ट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 230 डोनेशन आज पूरा हुआ। आज प्लाज्मा डोनेट कर टाटा स्टील जी ब्लास्ट फर्नेस कर्मी रबीन्द्रनाथ महतो ने अपना 25वां रक्तदान किया। उन्होने 22 नियमित रक्तदान के साथ आज अपना तीसरा प्लाज्मा डोनेशन पूरा किया। 25 रक्तदान के लिए उन्हें जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी एवं प्लाज्मा डोनेशन अभियान प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम से साथ रबीन्द्रनाथ महतो को सम्मानित किया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading