खबरJamshedpur : एबीएम कॉलेज में सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों को दी गयी...
spot_img

Jamshedpur : एबीएम कॉलेज में सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों को दी गयी विदाई

राशिफल

Jamshedpur : ABM College : गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के प्रधान सहायक श्रीनिकेत मिश्रा सेवानिवृत्त हो जाने पर उन्हें विदाई दी गयी। उनके साथ पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी झूलन राम को भी विदाई दी गयी। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ मुदिता चंद्रा ने सेवानिवृत्त हुए दोनों कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, घड़ी, चादर व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। विदाई कार्यक्रम में कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ आर के चौधरी, टाकू सचिव डा राजेन्द्र भारती, कर्मचारी संघ के सचिव आरसी ठाकुर, अध्यक्ष डॉ पीके भुइयां ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों कर्मचारियों के निष्ठापूर्ण सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ रवीन्द्र कुमार चौधरी को कोल्हान विश्वविद्यालय के ब्रांच कोर्डिनेटर बनाए जाने पर प्राचार्या डॉ मुदिता चंद्रा, टाकू सचिव डॉ राजेन्द्र भारती एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सम्मलित रूप से उनका अभिनंदन किया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading