खबरJamshedpur-fire : मानगो के जाकिरनगर में झाड़ू गोदाम में लगी आग, हजारों...
spot_img

Jamshedpur-fire : मानगो के जाकिरनगर में झाड़ू गोदाम में लगी आग, हजारों का नुकसान

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर में हुसैनी मस्जिद के पास झाड़ू के एक गोदाम में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आसपास के लोगों ने झाड़ू के गोदाम से धुआं उठता देखा तो और लोगों को बताया। देखते देखते वहां भीड़ जमा हो गई। गोदाम से धुआं निकल रहा था। लोगों ने पता किया तो पता चला कि यह झाड़ू का गोदाम चक्रधरपुर में रहने वाले एक व्यक्ति का है। लोगों ने उस व्यक्ति का फोन नंबर तलाश कर उसे फोन किया। तो गोदाम का मालिक भी परेशान हो गया। उसने कहा कि किसी भी तरह ताला तोड़कर गोदाम की आग बुझाई है। उसने कहा कि वह चक्रधरपुर से चलेगा तो काफी समय बीत जाएगा। आग बढ सकती है और इलाके के अन्य घरों को भी चपेट में ले सकती है। इस पर लोगों ने फौरन एक्शन लिया। आजाद नगर थाना को फोन किया गया। गोदाम का ताला काटकर देखा गया तो अंदर  आग पूरी तरह धधक रही थी। लपटें निकल रही थीं। बाल्टी में पानी लाकर लोगों ने लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाद में गोदाम के मालिक शाम तक अपने गोदाम पहुंचे। गोदाम में हजारों रुपए कीमत का झाड़ू और अन्य सामान था। अधिकतर सामान जलकर राख हो गया है। हजारों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading