जमशेदपुर : साकची स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय में शाखा समन्वयक डॉ आर के चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का दिन है। (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ पी के पानी, विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय की डीन व एबीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर मुदिता चंद्रा, ग्रेजुएट वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य डा डी के धंजल , टाटा स्टील खेल विभाग के इवेंट कोऑर्डिनेटर हसन इमाम मल्लिक, विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के ओएसडी डा प्रभात कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनएसएस, एनसीसी एवं खिलाड़ियों पुरस्कृत किया गया।
[metaslider id=15963 cssclass=””]