
जमशेदपुर: राष्ट्रपति पुरस्कार 2021 पाने वाले झारखंड के एकमात्र शिक्षक जमशेदपुर के हिंदुस्तान मित्र मंडल के शिक्षक मनोज कुमार सिंह का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिदगोड़ा आवासीय कार्यालय में स्वागत किया. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने उनके कार्यों की सराहना की. साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़े)
श्री दास ने बताया कि मां हमें जन्म देती है मगर शिक्षक हमें ज्ञान देते हैं, जिनके दम पर हम अपनी प्रतिभा निखारते है और अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करते हैं.
वहीं सम्मान पाकर लौटे शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने इस सम्मान के लिए विद्यालय के सहकर्मियों एवं उनसे ज्ञान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. उन्होंने सम्मान बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती बताया. साथ ही आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाते रहने की बात कही.