जमशेदपुर : झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए से घोषित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती ने ओड़िशा के रायरंगपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. डॉ शुक्ला मोहंती ने द्रौपदी मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंट किया. साथ ही डॉ मोहंती ने उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने भरोसा और विश्वास जताया कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निर्वाचित होंगी. इस दौरान उनके साथ शिक्षक छगन अग्रवाल भी उपस्थित थे.