जमशेदपुर : डीसी विजया जाधव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर मानगो के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीसी और सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया और दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीसी विजया जाधव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आंदोलन की वजह से देश आजाद हुआ। हम सब को उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जय जवान जय किसान का नारा आज भी प्रासंगिक है। डीसी विजया जाधव के साथ एडीएम एनके लाल, डीडीसी प्रदीप प्रसाद, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदि मौजूद थे।