खबरJamshedpur-Golmuri : मकान पर जबरन कब्जा करने के मामले में अरुण मुर्मू...
spot_img

Jamshedpur-Golmuri : मकान पर जबरन कब्जा करने के मामले में अरुण मुर्मू का आया बयान, कहा मकान उनकी, अशोक ने कब्जा जमा लिया

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टूइलाडूंगरी में एक मकान में झारखंड छात्र मोर्चा के अरुण मुर्मू द्वारा  जबरन कब्जा करने के मामले में अरुण मुर्मू ने अपना बयान जारी किया है. अरुण मुर्मू ने कहा कि साल 2019 में उन्होंने मामला दर्ज कराया था जिसे पैसों के बल पर अशोक तिवारी ने जमीन का मामला बना दिया और अब इस जमीन पर कब्जा जमाए बैठे है. उन्होंने जमीन पर जबरन कब्जा नहीं जमाया बस प्रशासन का ध्यान इस मामले में आकर्षित करना चाहते थे. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट ने 1943 में उनकी दादी फूलों रेजा के नाम पर आवंटित किया था. फर्जी दस्तावेज के बाल पर जमीन का म्यूटेशन 2017 में सकरो देवी के नाम कर दिया गया. उनके द्वारा संबंधित दस्तावेज जमा करने पर डिपार्टमेंट ने साल 2019 में फिर से फूलों रेजा के नाम पर म्यूटेशन कर दिया. इसके बावजूद अशोक तिवारी, मोहम्मद सुभान, शकील बिल्डर और जावेद  उससे लड़ रहे है. अरुण मुर्मू ने अशोक तिवारी की आय व संपत्ति की भी जांच की मांग की है. बता दे कि झारखंड छात्र मोर्चा के  अरुण मुर्मू पर दबंगई दिखाते हुए जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा था.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading