खबरjamshedpur-good-news-जमशेदपुर में अब खाद्य विभाग के कलेक्ट किए गए नमूने नहीं होंगे...
spot_img

jamshedpur-good-news-जमशेदपुर में अब खाद्य विभाग के कलेक्ट किए गए नमूने नहीं होंगे खराब, जमशेदपुर शहर पहुंचा तीन फ्रिज

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में खाद्य निरिक्षक द्वारा जांच के लिए कलेक्ट किए गए नमूने अगर समय पर जांच के लिए रांची नहीं भेजे जाते थे तो ऐसे में नमूने खराब हो जाते थे. ऐसे में अब केंद्र सरकार की ओर से शहर में नमूनों को रखने के लिए तीन फ्रिज भेजे गए है जिसे खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में रखा गया है. अब खाद्य निरिक्षक द्वारा शहर के होटलों और रेस्टोरेंट से जो भी नमूने जमा किए जाएंगे उसे इन फ्रिज में रखा जाएगा और फिर जांच के लिए रांची स्थित लैब में भेजा जाएगा. जानकारी देते हुए खाद्य निरिक्षक दीपश्री ने बताया कि पहले खाद्य का नमूना कलेक्ट करने के बाद तत्काल रांची स्थित लैब भेजने की व्यवस्था करनी होती थी. थोड़ी देर भी होने से कुछ नमूने खराब हो जाते थे. फ्रिज आने से अब ऐसी कोई दिक्कत नहीं होगी. अब नमूनों को कलेक्ट कर फ्रिज में रखा भी जा सकता है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading