जमशेदपुर : सन् 1972 से पूरे विश्व में सिख धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटी संस्था गुरु गोविन्द सिंह स्टडी सर्कल, जिसकी मुख्य शाखा लुधियाना (पंजाब) में है, ने झारखंड में अपना विस्तार करते हुए जमशेदपुर निवासी सरदार गुरदीप सिंह सलूजा को जमशेदपुर शहर में सिख धर्म के प्रचार और सिखों के देश के प्रति सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिये जिम्मेदारी सौपी है. गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्कल देश-विदेश में जरूरतमंद लोगों की सहायता बड़े पैमाने पर करती है. उसी को देखते हुए सरदार गुरदीप सिंह सलूजा ने संस्था से संपर्क किया और झारखंड प्रदेश में भी सेवाएं देने का आग्रह किया. इस तरह अब झारखंड प्रदेश भी स्टडी सर्कल से जुड़ गया है और आने वाले समय में बहुत जल्द ही पूरे झारखंड में संस्था द्वारा चल रही जरूरतमंदों के लिये सेवाएं शुरू हो जायेंगी.
Jamshedpur : गुरदीप सिंह सलूजा गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्कल के जमशेदपुर प्रभारी बने
[metaslider id=15963 cssclass=””]