खबरJamshedpur : प्रभु कृपा से रांची में सजेगा गुरु कीर्तन दरबार, मंत्री...
spot_img

Jamshedpur : प्रभु कृपा से रांची में सजेगा गुरु कीर्तन दरबार, मंत्री अर्जुन मुंडा को किया गया सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को रविवार को जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज एवं तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी पटना कमेटी के द्वारा संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गुरु तेग बहादुर महाराज के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन केंद्रीय मानव संसाधन विभाग एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज द्वारा किया गया था। यह समारोह वर्चुअल माध्यम से हुआ था और इसके उद्घाटनकर्ता केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा एवं मुख्य अतिथि कुलाधिपति सह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार की शाम शहर पहुंचे। शहर आगमन पर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल तथा कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती, तख्त श्री हरमंदिर साहिब प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को अच्छे आयोजन के लिए बधाई भी दी। उन्होंने प्रिंसिपल से कहा कि वे राष्ट्र नायकों की जयंती का आयोजन कर नई पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराती रहें। (नीचे भी पढ़ें)

इंद्रजीत सिंह के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की ओर से केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया गया कि गुरु गोविंद सिंह जी के 350 में प्रकाश पर्व की भांति गुरु तेग बहादुर महाराज जी के 400वें प्रकाश पर्व का आयोजन रांची में हो और संगत वहां कीर्तन दरबार का आनंद उठाएं। इस पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने के लिए भक्तों के साथ शहादत पाने वाले गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में रांची में वे अवश्य आयोजन करेंगे। कोविड-19 का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसके अलग-अलग वेरिएंट सामने आ रहे हैं और इसका खतरा बना हुआ है। लॉकडाउन में छूट का मतलब यह अभी टला नहीं है और इससे बच कर रहना है। हमें फिलहाल वैक्सीन की डोज लेनी है, मास्क पहनना है और दो गज दूरी बनाए रखनी है। गुरु महाराज की कृपा भारत पर होती है और सब कुछ सामान्य हो जाता है तो वे रांची में गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में कीर्तन दरबार का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर गुरु रामदास सेवादल के संस्थापक एवं खालसा क्लब के ट्रस्टी सरदार गुरदयाल सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के जोगिंदर सिंह जोगी, सिख युवा नेता दमनप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह एवं एवं अन्य उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!