खबरJamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे बागबेड़ा, शोक संतप्त उप मुखिया...
spot_img

Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे बागबेड़ा, शोक संतप्त उप मुखिया सुनील गुप्ता व परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता के आवास पहुंचे। आवास पहुंचकर उप मुखिया श्री गुप्ता से उनकी मां की मृत्यु के बारे में अवगत हुए व शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने सुनील गुप्ता की मां के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किए। इस दुख की घड़ी में उन्होंने श्री गुप्ता के परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जिला पार्षद किशोर यादव, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा, क्षत्रिय समाज की अध्यक्ष कविता परमार, मुखिया प्रतिमा मुंडा, बहामुनी हेंब्रम, मायावती टूडू, नीनू कुदादा, पूर्व मुखिया राजकुमार गौड़, वार्ड सदस्य पूजा कुमारी, वीणालाल रजक, पंसस झरना मिश्रा, प्रतिनिधि नीरज सिंह, श्रवन मिश्रा, समाजसेवी टिंकू, मनोज मित्तल, सीएसपी सिंह, राम सिंह, महेंद्र भारती सहित कई लोग उपस्थित थे। विदित हो कि उप मुखिया सुनील गुप्ता की 70 वर्षीय मां तिलेसरा देवी का निधन विगत 27 जुलाई को मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading