खबरJamshedpur hindi sahitya - जमशेदपुर के 70 साहित्यकारों का दल वाराणसी और...
spot_img

Jamshedpur hindi sahitya – जमशेदपुर के 70 साहित्यकारों का दल वाराणसी और अयोध्या के तीर्थ और साहित्यिक यात्रा के लिए रवाना, बहेगी कविता की रसधारा

राशिफल


जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के तत्वावधान में नगर के 70 साहित्यकारों का दल दो वातानुकुलित बसों द्वारा वाराणसी – अयोध्या के तीर्थ और साहित्यिक यात्रा के लिये रवाना हुआ. यात्रा के दौरान यह दल वाराणसी – अयोध्या के विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के साथ सारनाथ, विन्ध्याचल का भ्रमण भी करेगा. इस दौरान 9 अप्रैल को वाराणसी के अस्सी घाट पर तथा 10 अप्रैल को अयोध्या में सरयू तट (राम जी की पैडी) पर साहित्यकारों द्वारा काव्य कलश आयोजित की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

यात्रा में मुख्य रुप से तुलसी भवन के न्यासी अरुण तिवारी, उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी, प्रकाश मेहता, विद्यासागर लाभ, साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डॉ रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष यमुना तिवारी व्यथित, सचिव डॉ अजय ओझा, अशोक पाठक स्नेही, वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, नीता सागर चौधरी, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी समेत नगर के ७० साहित्यकार शामिल हैं.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!