खबरJamshedpur : हिन्दू पीठ ने किया विहिप जमशेदपुर महानगर की नई कार्यकारणी...
spot_img

Jamshedpur : हिन्दू पीठ ने किया विहिप जमशेदपुर महानगर की नई कार्यकारणी टीम का भव्य अभिनंदन, नये महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा-सभी मठ मंदिर को एक सूत्र को बांधने का कार्य करेंगे

राशिफल

Jamshedpur : हिन्दू पीठ ने किया विहिप जमशेदपुर महानगर की नई कार्यकारणी टीम का भव्य अभिनंदन, विहिप के नये महानगर अध्यक्ष ने अजय गुप्ता ने कहा-सभी मठ मंदिर को एक सूत्र को बांधने का कार्य करेंगे हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की नये कार्यकारणी सदस्यों का अभिनंदन किया गया। विदित हो कि गत 25 जून को विहिप झारखंड की प्रान्तीय बैठक में गठित नयी कमेटी की सूची जारी की गयी थी। सूची के अनुसार विहिप जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अजय गुप्ता एंव मंत्री दीपक वर्मा, बजरंग दल संयोजक भोला लोहार, उपाध्यक्ष गोपी राव, प्रचार प्रसार प्रमुख सुभाष चटर्जी, अखाडा प्रमुख प्रवीण मौर्य एवं अन्य सदस्यों की घोषणा की गई थी। हिन्दू पीठ जमशेदपुर के आमंत्रण पर विहिप जमशेदपुर महानगर के नये अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी सदस्य हिन्दू पीठ आये एवं सबसे पहले हिन्दू पीठ मे अवस्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति जी की आरती की गई एंव उसके उपरांत हिन्दू पीठ के प्रांगण में एक पीपल का वृक्ष लगाया गया। मौके पर हिन्दू पीठ की ओर से विहिप के सभी सदस्यों को भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विहिप के नये अध्यक्ष अजय गुप्ता ने हिन्दू पीठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विहिप जमशेदपुर महानगर की पूरी टीम सभी मठ मंदिर को एक सूत्र में बांधने का कार्य करेगी। हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि हिन्दू पीठ का प्रांगण विहिप के साथ साथ सभी हिन्दू वादी कार्यकर्ताओं एंव संगठनों के लिए हमेशा खुला रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर गोलछा, विजय अग्रवाल, प्रकाश दूबे, रामनाथ सिंह, गोलू एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading