जमशेदपुर : हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में शुक्रवार को एक बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि देश में औद्योगिक क्रांति लाने वाले उद्योगपति एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती के उपलक्ष्य में हिन्दू पीठ के स्वयंसेवक बिष्टुपुर ब्लड बैंक में रक्तदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर संस्थापक को नमन करेंगे. बैठक में हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर शहर भारत का एक बेहतरीन शहर है, यहां पूरे भारत के सभी प्रदेश के लोग रहते हैं, इसलिए इस शहर को छोटा भारत भी कहा जाता है. हम सभी को जमशेदपुर शहर को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. बैठक में प्रकाश दुबे, सोमनाथ सिंह, संजीव रजक, शानू सिंह, राहुल सिंह, गोलू,उज्जवल, आलोक सिंह चंदन कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.