खबरJamshedpur : हिन्दू उत्सव समिति ने अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद व बाल...
spot_img

Jamshedpur : हिन्दू उत्सव समिति ने अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर आरम्भ किया पर्यावरण सुरक्षा अभियान

राशिफल

जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा देश के अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक की जयंती के उपलक्ष्य में बिष्टुपुर स्थित हिंदूपीठ में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत भी की गयी। तत्पश्चात भगवान गणेश के मंदिर में आरती कर दोनों अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही पर्यावरण को बढ़ावा व संरक्षण का संकल्प लिया गया। आज के कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह के रूप में हिन्दू उत्सव समिति पूरे शहर में सैकड़ो वृक्षारोपण करने का व संरक्षण करने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रविप्रकाश, हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह, सुखदेव सिंह, अभिमन्यु प्रताप, अभिषेक कुमार, अविनाश ओझा, अमन ठाकुर, नीलेश पांडेय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading