
जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति को साकची के मोहम्मडन लाइन में मारपीट कर घायल कर दिया गया। व्यक्ति का नाम आबिद बताया जाता है। उसकी उम्र करीब 48 वर्ष है। आबिद ने बताया कि वह मोहम्मडन लाइन गया था। वहां एक दुकानदार से उसका झगड़ा हो गया। वह दुकानदार का नाम नहीं जानता। दुकानदार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर आबिद को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके चेहरे पर जख्म है। खून से लथपथ आबिद अपने परिजनों के साथ साकची थाना पहुंचा। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आबिद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
