खबरJamshedpur : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यशाला में पदाधिकारियों को...
spot_img

Jamshedpur : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यशाला में पदाधिकारियों को दी गयी कर्तव्यों व जिम्मेदारियों की जानकारी

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम के जिला कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव के कर्तव्यो, जिम्मेवारियों, शिक्षा शिक्षक हित में उनकी भूमिका से संबंधित “नेतृत्व क्षमता संवर्धन कार्यशाला” का आयोजन विकास भारती, सुंदरनगर में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ,सचिव सरोज लेंका, निर्वतमान अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह एवं निवर्तमान महासचिव शिवशंकर पोलाई ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में जिला के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारियों का नेतृत्व क्षमता संवर्धन पर व्याख्यान सुनील कुमार ने दिया, जिसमें सभी स्तर के संघ के पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया। इससे वे शिक्षा और शिक्षक हित की दिशा में और भी अधिक गुणवत्ता के साथ सहज महसूस करते हुए अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई द्वारा संघ को जमीनी स्तर पर सशक्त, सुदृढ़ और जूझारू नेतृत्व देने के लिए आयोजित इस अभिनव एवं अनूठे कार्यक्रम से संघीय पदाधिकारी काफी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनंदन सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित संघीय पदाधिकारियों तथा शिक्षकों ने श्याम नंदन सिंह को 26 वर्षों की शानदार सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति होने पर फूल मालाओं से लादकर उन्हें उपहार भेंट किया।

विभिन्न प्रखंड कमेटी और जिला कमेटी की तरफ से उन्हें बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सुनील कुमार ने श्री सिंह के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की तथा आशा जताई कि संघ को एक अभिभावक के रूप में उनका मार्गदर्शन सदैव मिलता रहेगा। संचालन जिला महासचिव सरोज कुमार लेंका तथा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर संजय कुमार, शिवशंकर पोलाई, राजकुमार रोशन, अरुण कुमार चांद, बासेत मार्डी, सुजीत कुमार कर्ण, रंजीत कुमार घोष, सुधांशु शेखर बेरा, संजय कुमार केसरी, दिलीप कुमार महतो, सुब्रत कुमार मल्लिक, राजेश कुमार मिश्रा, मधुसूदन, भूरका बयार बेसरा, रामानुज राम, मोहम्मद मंजर आलम, डॉ शीला कुमारी, संपा बोस, नव कुमार गिरि समेत संघ के अन्य लोग उपस्थित थे। यह जानकारी प्रेस प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह ने दी।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!