जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर रोड नंबर 5 में शुक्रवार को बिजली के पोल से गिर कर गंभीर रूप से घायल होने वाले बिजली मिस्त्री की रविवार को मौत हो गई। बिजली मिस्त्री आरजू मलिक बिष्टुपुर के टीएमएच में भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आरजू मलिक की उम्र 38 साल थी। वह जाकिर नगर रोड नंबर 13 के रहने वाले थे। शुक्रवार को वह बिजली बनाने के लिए पोल पर चढ़े थे। तभी उनका पैर फिसल गया था और वह जमीन पर आ गिरे थे। उनके सर पर गंभीर चोट लगी थी। वह कोमा में चले गए थे।