खबरJamshedpur insurance employees : जमशेदपुर मंडल बीमा कर्मी संघ के सचिव अमित...
spot_img

Jamshedpur insurance employees : जमशेदपुर मंडल बीमा कर्मी संघ के सचिव अमित मैती को दी गयी भावभीनी विदायी, 34 वर्ष की सेवा के बाद सेवा निवृत्त हुए अमित मैती

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर मंजल बीमा कर्मचारी संघ के सचिव अमित कुमार मैती को उनके सेवा निवृत्त होने पर आज संघ की ओर से भावभीनी विदाई दी गयी. संघ की वर्तमान अध्यक्ष पूर्वी घोष एवं अरुण पाल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता सौंप कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि 34 वर्षों की सेवा के पश्चात सेवा निवृत्त हुए अमित कुमार मैती जमशेदपुर मंडल बीमा कर्मचारी संघ के विगत 20 वर्षों से सचिव रहे एवं पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया. श्री मैती को एक स्मृति चिह्न भी भेट किया गया. विदायी समारोह में जमशेदपुर की सभी शाखाओं के कर्मचारियों ने शिरकत की. सभी ने उनके यूनियन के प्रति समर्पण और सब को साथ लेकर चलने के उनके गुण की चर्चा की. विदायी समारोह में संयुक्त सचिव सुभाष कुमार करण, अपूर्व दत्ता, सुकांत शर्मा, केके शुक्ला, सुशांत दलाल, मधुरा गोराई व उत्पल दत्त ने अहम भूमिका निभाई.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading