
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर इंटक की एक बैठक बिरसानगर कैंप कार्यालय में संपन्न हुआ. जिसमें आठ प्रखंडों के प्रभारी नियुक्त किए गए. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ ने कहा कि जमशेदपुर मजदूरों की नगरी है. यहां स्थायी मजदूरों से ज्यादा अस्थायी मजदूरों की संख्या है. बहुत कुछ ऐसी समस्या है, जो प्रखंड अध्यक्षों के द्वारा हमारे तक पहुंचेगी. जिसका समाधान करने की कोशिश की जाएगी. प्रखंड प्रभारियों की सूची में सिदगोड़ा के जगदीश महतो और आनन्द कुमार, गोविन्दपुर के सोनी सिंह, सुमित अग्रवाल और मनिष सिन्हा, साकची के चन्दा सिंह और देव कुमार, टेल्को के सरदार रंजीत सिंह और रवि तिर्की, बर्मामाइंस के रौशन सिंह और रजनीकांत मिश्रा, मानगो के रवि उपाध्याय और संतोष कुमार सिंह, गोलमुरी के डी. एन. पांडे और मो. इस्माइल, आजादनगर के मिलन सरकार और मो. नसीम को नियुक्त किया गया है. राजू ने इन प्रखंड के प्रभारियों को 15 दिनों के अंदर हर प्रखंड में बैठक कर अपनी रिपोर्ट जमा करने को कहा है. इन आठ प्रखंडो के अध्यक्ष की घोषणा के बाद बाकि प्रखंड के भी प्रभारियों के नाम की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी.
