जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर इंटक कैंप कार्यालय में जमशेदपुर महानगर इंटक के एक बैठक के तहत महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’के द्वारा अरुण कुमार त्रिपाठी को जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिसकी स्वीकृति इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय के द्वारा दे दी गयी है. राजू ने कहा अरुण त्रिपाठी बहुत दिनो से ट्रेड यूनियन के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. इनके कार्य कुशलता एवं लगन को देखते हुए इन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उम्मीद है इनके आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी. बैठक में महानगर महासचिव डी.एन.पांडेय, महासचिव रौशन सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सह कोषाध्यक्ष मनीष सिन्हा, विनोद पांडे, अक्षत सिंह आदि लोग उपस्थित थे.