जादूगोड़ा:जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुमीरमुड़ी गांव मे घाटशिला के पूर्व विधायक सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण टुडू गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जन-जन को जागरूक करने पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने संगठन को और मजबूत करने के लिए सुझाव दिये. वही पूर्व विधायक श्री टुडू ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के हर एक गांव एवं टोला में लोगो के बीच जाकर वैक्सीनेशन को लेकर फैली भ्रम को दूर कर उन्हें वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करेंगे. इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री लिटा राम मुर्मू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामदेव हेम्ब्रम, जिला कार्य समिति सदस्य साइबा हेम्ब्रम, जिला कार्यालय प्रभारी दासमाथ मुर्मू, बागुन केराई, बरुण सिंह भूमिज, चंद्रकांत सोरेन, जदुनाथ हांसदा, लखन मुर्मू, आदि उपस्थित थे.
jamshedpur- ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन के लिए लोगों को जागरुक करना नितांत जरुरी- लक्ष्मण टुडू
[metaslider id=15963 cssclass=””]