खबरJamshedpur : जमशेदपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय...
spot_img

Jamshedpur : जमशेदपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आरंभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा-विदेशों में सेवारत लोग स्वदेश लौट कर देश के विकास में भागीदार बनें

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार को जमशेदपुर चित्रगुप्त भवन में शुरू हुई, जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा शामिल हुए। इस राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में देश के कई हिस्सों से आये प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक में पहले दिन कायस्थ समाज के उत्थान और समाजके प्रति जिम्मेवारियों पर चर्चा की गई। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यकारणी में चार सत्र आयोजित होंगे, और यहां उपस्थित वक्ता समाजहित के प्रति अपना विचार रखेंगे। (नीचे भी पढ़ें)

शनिवार को इसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज बिल्कुल ही केसर है जो खीर में मिल कर उसे सुगंधित कर देती है। समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में हैं और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अपने समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही देश के विकास में भी अहम भूमिका अदा कर रहें हैं। वहीं उन्होंने विदेशों में अपनी सेवा दे रहे कायस्थ समाज के लोगों के लिए कहा कि वहां सेवा देकर वे उन देशों का उत्थान कर रहें हैं, जबकि उन्हें अपने देश में वापस आकर अपनी सेवा देश को देनी चाहिए और देश के विकास में भागीदार बनना चाहिए।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading