खबरJamshedpur-JDU : निर्मल गेस्ट हाउस में हुआ जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष...
spot_img

Jamshedpur-JDU : निर्मल गेस्ट हाउस में हुआ जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष का चुनाव, विश्राम प्रसाद निर्विरोध चुने गये

राशिफल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में रविवार को जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ. यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. रविवार को हुए चुनाव में विश्राम प्रसाद को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया. विश्राम प्रसाद ने बताया कि उनके सामने दो उम्मीदवार मनोज मांझी और अजय कुमार खड़े हुए थे। लेकिन दोनों ने विश्राम प्रसाद के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। विश्राम प्रसाद पहले भी जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष थे। चुनाव के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में कौशल कुमार और निर्वाचन पदाधिकारी अशोक सिंह मौजूद थे। चुनाव जीतने के बाद नए जिलाध्यक्ष को प्रदेश महासचिव अंजली सिंह ने बधाई दी है। जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद ने कहा कि संगठन को जिले में मजबूत बनाया जाएगा। यह उनकी पहली प्राथमिकता है। पार्टी में सभी को साथ लेकर चलेंगे और जन समस्याओं के लिए जल्दी ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading