खबरJamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ का महिला दिवस सम्मान एवं क्षत्रिय...
spot_img

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ का महिला दिवस सम्मान एवं क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय, डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित व मार्गदर्शन

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला दिवस सम्मान एवं क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में किया गया। समारोह का आरंभ महारानी दुर्गावती और भारत माता के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके हुआ। उसके बाद विधायक सरयू राय, डीआईजी kolhan राजीव रंजन सिंह, एसडीएम नीतीश कुमार सिंह, संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, महिला अध्यक्ष डॉ कविता परमार तथा मंजू सिंह के साथ मिलकर सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही प्रतिभाओं को सम्मानित व उनका मार्गदर्शन किया। स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का विषय प्रवेश डॉक्टर कविता परमार ने किया। (नीचे भी पढ़ें)

उसके बाद कोविड के दौरान डॉ विनीता सिंह के योगदान के लिए क्षत्राणी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके बाद कोविड के दौरान वर्चुअल सावन महोत्सव में चयनित क्षत्रिय सावन क्वीन के विजेताओं अभिलाषा, मनीषा, साक्षी एवं प्रीति को पुरस्कृत किया गया। उसके बाद झारखंड क्षेत्रीय प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत 10th एवं 12th के 48 बच्चों को जिन्होंने 90% से ज्यादा नंबरों से उत्तीर्ण हुए बच्चों को क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया । इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित क्षत्रिय बच्चों को क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। (नीचे भी पढ़ें)

इन सभी तेजस्वी विद्यार्थियों के साथ-साथ इनकी माताओं को भी महिला दिवस के अवसर पर अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन मंजू सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन सीता सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की सभी पदाधिकारियों और इकाई अध्यक्षों के साथ-साथ बिष्टुपुर इकाई के सदस्यों का अहम योगदान रहा ।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!