खबरJamshedpur-JMM : झामुमो की ओड़िशा प्रदेश अध्यक्ष अंजलि सोरेन व समर्थकों की...
spot_img

Jamshedpur-JMM : झामुमो की ओड़िशा प्रदेश अध्यक्ष अंजलि सोरेन व समर्थकों की गिरफ्तारी के खिलाफ ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पुतला दहन

राशिफल

जमशेदपुर : ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओड़िशा प्रदेश अध्यक्ष अंजलि सोरेन और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी को लेकर पूरे झारखंड राज्य में उबाल है. इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार की शाम ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया गया. बता दें कि ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिला में दो कंपनियों के स्थापित होने से पूर्व जनसुनवाई का आयोजन किया गया था, जहां इस जनसुनवाई में ओड़िशा की झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंजलि सोरेन अपने समर्थकों के साथ शामिल होने जा रही थीं. वहां जनसुनवाई से पूर्व ही सुंदरगढ़ पुलिस द्वारा अंजलि सोरेन व उसके समर्थकों की गिरफ्तारी कर ली गई. इसे लेकर झारखंड राज्य में ओड़िशा सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है, जहां उनकी रिहाई को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर प्रखंड कमेटी अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में सुंदरनगर चौक पर जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए ओड़िशा सरकार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पुतला दहन किया गया. साथ ही ओड़िशा सरकार को इस मामले में चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द प्रदेश अध्यक्ष अंजलि सोरेन को रिहा करने की बात कही गयी और आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर ओड़िशा सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने की बात कही.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading