जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा का जुगसलाई नगर परिषद का सम्मेलन बुधवार को जुगसलाई एच के टावर में आयोजन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया गया . अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद शमशाद, सचिव के रूप में मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष के रूप में लोचन मनगोतया और कोषाध्यक्ष के रूप में सीताराम अग्रवाल का चयन किया गया. सम्मेलन में मुख्य रूप से क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, केंद्रीय महासचिव मोहन करमाकर, केंद्रीय सचिव आस्तिक महतो, राजू गिरी, समद अंसारी, सम्मेलन के पर्यवेक्षक महावीर मुर्मू, सुनील महतो, नरोत्तम दास और जिला स्तरीय अजय रजक, विजय महतो, नौशाद आलम, रूबल सिंह और सभी 22 वार्ड से 5 सदस्य की टीम उपस्थित रही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सभी नए पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने में और जोर देना है ताकि आने वाले चुनाव में और अच्छा परिणाम जुगसलाई नगरपालिका में हो सके और विधायक ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किए जा रहे विकास कार्य और चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही.