गालूडीह : घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने हाल ही दिवंगत हुए प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत के वृंदावन पुर गांव निवासी झामुमो नेता दुर्गा मुर्मू के चाचा बादल मुर्मू के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया एवं दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि प्रखंड की हेन्दलजुड़ी पंचायत के वृंदावन पुर गांव निवासी झामुमो के वरीय नेता दुर्गा मुर्मू के चाचा बादल मुर्मू हाल में हुए निधन की खबर पाकर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन आज उनके गांव पहुंचे एवं शोक संतप्त परिवार के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया. बता दें कि बादल मुर्मू विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. मंगलवार को उनका निधन हो गया. बादल मुर्मू के निधन के बाद अपने परिवार में पत्नी, तीन बेटे एवं एक बेटी छोड़ गये हैं. सूचना मिलने पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन दल-बल के साथ आज उनके पैतृक आवास पहुंचे एवं दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना भी की. उन्होंने पार्टी नेता को दुख की घजडी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष कालीपोदो गोराई प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, श्रवण अग्रवाल, अशोक महतो, भादो हंसदा, मंटू महतो, बादल किस्कू, धीरेन महतो, लखपति गिरी, फूलचांद टुडू आदि उपस्थित थे.