

जमशेदपुर : संयुक्त मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो झारखंड की कोर कमेटी के द्वारा यातायात (सड़क) सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रविवार को गोलमुरी यातायात पुलिस बूथ गोलचक्कर के पास ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी दिवाकर गिरि एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों के बीच अभियान को गति दी गयी। माना जाता है कि जमशेदपुर के लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हैं बावजूद लोग वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने से कतराते हैं, जबकि इस बात को लेकर जागरूकता जरूरी है कि हेलमेट न पहनना, चार पहिया वाहनों में बेल्ट न लगाना एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक है। लिहाजा संयुक्त मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो निरंतर जारी रहेगा। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करनेवाले लोगों को रोक-रोक कर गुलाब का फूल देकर यातायात के नियमों का पालन करने का अनुरोध ब्यूरो द्वारा किया गया। लोगों में जागरूकता धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन अभी और भी जागरूकता अभियान को गति देने की आवश्यकता है। अभियान में श्रीकांत देव, मनोज शर्मा, कौशल सिंह, हरदीप सिंह, श्याम महिधर, भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, नेहा सिंह, मनजीत सिंह, जुझार सिंह मान, जसप्रीत सिंह, राहुल कुमार सिंह, एमके जैन, रंजीत सिंह समेत कई सदस्य शामिल हुए।
