खबरJamshedpur-Jugsalai-BJP : सांसद के निर्देश पर जुगसलाई मंडल भाजपा ने किया कंबल...
spot_img

Jamshedpur-Jugsalai-BJP : सांसद के निर्देश पर जुगसलाई मंडल भाजपा ने किया कंबल वितरण

राशिफल

जमशेदपुर : आज भाजपा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन के नेतृत्व में सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। जुगसलाई के डिकोस्टा रोड की बस्ती में हुए इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी मौजूद थे। इस अवसर पर अनिल मोदी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो जनता के समग्र विकास हेतु प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा विद्युत वरण महतो “हर वंचित के लिए सोचेंगे, हर आंख के आंसू पोछेंगे की तर्ज़ पर आम आदमी के सुख-दुख के साथी हैं। हेमेंद्र जैन ने कहा कि सांसद के निर्देश पर सर्दी से लोगों को निजात दिलाने के लिए जुगसलाई के चिन्हित क्षेत्रों में कम्बल वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रकाश जोशी, गणेश रविदास, सुनील शर्मा, हरजिंदर सिंह सैनी, शिव शर्मा, बबलू सारस्वत, ओम प्रकाश पाठक एवं अन्य उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading