खबरJamshedpur : किसानों के बंद को झायुमो ने किया समर्थन
spot_img

Jamshedpur : किसानों के बंद को झायुमो ने किया समर्थन

राशिफल

जमशेदपुर : झारखण्ड युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष जीतू सिंह के नेतृव में आजाद मार्केट टेल्को में हुई। इसमें पूरे देश में किसानों के द्वारा कल बुलाया गया भारत बंद को समर्थन करने की घोषणा की गयी। साथ ही कहा गया कि झारखंड युवा मोर्चा अपना समर्थन देते हुए कल किसानों के साथ भारत बंद करायेगा। बैठक में मुख्य अतिथि युवा जिला अध्यक्ष बबन राय ने कहा की पूरे देश के किसानों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। सोई हुई मोदी सरकार को जगाने के लिए आज झारखंड युवा मोर्चा सड़कों पर उतरेगा औऱ सरकार के कानों तक किसानों के हक की आवाज को पहुंचाने का काम करेगा। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष बबन राय, नगर अध्यक्ष जितू सिंह, उपाध्यक्ष सोनू खान, नगर सह सचिव बिनित जायसवाल, नगर मीडिया प्रभारी इकबाल नदीम, सोशल मीडिया प्रभारी बंटी खान, कोषाध्यक्ष सरवन, माशुक मनीष, इंद्रजीत, रोशन, आयुष, सहदेव बाग, विशाल एवं युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading