
जमशेदपुर : पिछले दिनों आये साइक्लोन में तेज बारिश और हवा के कारण कदमा शास्त्री नगर में अनेक झोपड़ीनुमा घरों को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित परिवारों को हुई क्षति को देखते हुए मंगलवार को भाजपा कदमा मंडल के द्वारा शास्त्री नगर में लोगों के बीच में तिरपाल वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक व भाजपा झारखण्ड प्रदेश के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित थे। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन उदेश्य से काम करती है इस आपदा के समय में भाजपा जनता के बीच रह कर काम करती है और आगे भी सेवा कार्य को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, भाजपा कदमा मंडल के महामंत्री अजय झा, प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष भोला शर्मा, रंजीत पंडित, विरेन्द्र सिंह गुटर, शोभा श्रीवास्तव, कृष्णा देवी, रेणु झा, डीएन सिंह, केएन ओझा, संतोष सिंह, द्विपल विश्वास, भीम सिंह, बर्मा प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, राजाराम, झंटु पाण्डेय, अजीत सिंह, केशव सिंह, अनिल तांती, रूपेश कुमार, संजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।