खबरJamshedpur-Kadma-BJP : भाजपा कदमा मंडल ने कोविड के दौरान सेवा देने वाले...
spot_img

Jamshedpur-Kadma-BJP : भाजपा कदमा मंडल ने कोविड के दौरान सेवा देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों व आंगनबाड़ी सेविकाओं को किया सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कदमा मंडल की ओर से बुधवार को कोविड महामारी के दौरान सेवा कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने की। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि ऐसे ही सेवाकर्मियों के कारण कोविड से समाज को राहत मिली। कोविड के दौरान सेवाकाल में लगे रहे ऐसे स्वास्थ्य कर्मी भगवान समान हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बगैर टीकाकरण के अन्य कार्य में लगे रहे ऐसे सेवा कर्मियों को मैं नमन करता हूं। (नीचे भी पढ़ें)

राजन सिंह ने कहा कि ऐसे देवतुल्य स्वास्थ्यकर्मी को सम्मानित करने के लिए कदमा मंडल को धन्यवाद देता हूं। अपनी जान से ज्यादा परवाह समाज में अंतिम व्यक्ति तक टीकाकरण करना ऐसे कार्य करने वाले सेवा कर्मियों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन चौहान, अमरेन्द्र मल्लिक, महामंत्री प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष भोला शर्मा, सुरेन्द्र राय, कार्तिक गोप, शोभा श्रीवास्तव, निर्दोष वर्मा, डीएन सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा देवी, संतोष सिंह, गणेश भूमिज, संजय शर्मा, विक्की यादव, बिनोद रजक, संजय सिंह, निर्मला देवी, मनोज कुमार सिंह, संगीता सिंह, भारती, मोहन दूबे, गुड्डी देवी, बीना देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डीएन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन मनोज सिंह ने किया।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading